Wednesday, February 11, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

बजट सत्र के लिए 24 को रणनीति बनाएंगे दोनों दल

25 को पहले दिन ही अभिभाषण के बाद कैबिनेट की बैठक, दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष चुनाव आक्रामक रहेगा विपक्ष

surinder thakur by surinder thakur
February 23, 2020
in Featured, शिमला, हिमाचल
0
Both parties will strategize 24 for the budget session

बजट सत्र के लिए 24 को रणनीति बनाएंगे दोनों दल

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला:
25 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के लिए सरकार और विपक्ष 24 फरवरी को अपनी रणनीति बनाएगा। बजट सत्र 1 अप्रैल तक चलेगा और इसमें कुल 22 बैठकें होंगी। 6 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपना बजट पेश करेंगे। ये उनका तीसरा बजट होगा। बजट सत्र के दौरान उठने वाले मुद्दों पर अब दोनों पक्ष 24 फरवरी को होने वाली बैठक में रणनीति बनाएंगे। दोनों पाटियों ने विधायक दलों की बैठक 24 फरवरी को बुलाई है।

सत्तापक्ष यानी भाजपा विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इसमें तय होगा कि सदन में विपक्ष की घेराबंदी का मुकाबला कैसे करना है? कैसे सरकार के पक्ष में अपनी बात सदन में रखनी है और बजट चर्चा में किस तरह से तथ्यों को रखा जाना है? सत्तापक्ष सरकार के काम सदन के रिकॉर्ड में लाने के लिए भी रणनीति बनाएगा। ये बैठक पीटरहॉफ में शाम सात बजे शुरू होगी। इस संदर्भ में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने सभी भाजपा विधायकों को सूचना भेज दी है।

इस बैठक में सीएम जयराम ठाकुर अपने दल के सभी 44 विधायकों को एकजुट करेंगे, ताकि सदन में विपक्ष के हमले का स्टीक जवाब दे सकें। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में होगी। इसमें सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। विपक्ष न केवल विकास, बेरोजगारी, महंगाई, प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े, को लेकर सरकार को घेरेगा, बल्कि 15वें वित्तायोग को लेकर किये जा रहे दावों की काट भी खोजेगा।

सरकार की ओर से बार बार लिये जा रहे लोन के मामले पर भी विपक्ष सदन में आवाज बुलंद करेगा। ये बैठक विधानसभा परिसर या होलीडे होम में हो सकती है। नेता प्रतिपक्ष अग्रिहोत्री ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक 24 फरवरी को होगी। इसमें सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी और जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब लेने के लिए चर्चा होगी।

Related posts

मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

December 13, 2025

शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

December 13, 2025

पहले दिन कैबिनेट, दूसरे दिन विस अध्यक्ष चुनाव

इस बार विधानसभा का बजट सत्र कई मायनों में जुदा होगा। एक तो पहले दिन होने वाले राज्यपाल अभिभाषण में विधानसभा अध्यक्ष नहीं होंगे, बल्कि उपाध्यक्ष हंसराज सारी प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। अभिभाषण के बाद विधानसभा में ही कैबिनेट की बैठक भी होगी। सदन में दूृसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। तीसरे दिन से सामान्य कामकाज विधानसभा में शुरू होगा। इसी बीच 27 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोलन और शिमला आएंगे और इस कारण भी सदन में सत्तापक्ष की उपस्थिति पर असर पड़ेगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Budget session
Previous Post

जेबीटी और टीजीटी के 2125 पद भरेगी सरकार

Next Post

उड़ नहीं पाया हेलिकॉप्टर, अफसरों पर भड़के मंत्री

Next Post
Helicopters could not fly, ministers raging officers

उड़ नहीं पाया हेलिकॉप्टर, अफसरों पर भड़के मंत्री

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

दर्दनाक: फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे मजदूर, एक की गई जान

दर्दनाक: फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे मजदूर, एक की गई जान

6 months ago
अनंतनाग में सीआरपीएफ वाहन को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों ने किया आईईडी विस्फोट

अनंतनाग में सीआरपीएफ वाहन को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों ने किया आईईडी विस्फोट

5 years ago
लाहौल-स्पीति में प्रशासन बना सहारा, पटसियो और सतधारा में चरवाहों तक पहुंची राहत सामग्री

लाहौल-स्पीति में प्रशासन बना सहारा, पटसियो और सतधारा में चरवाहों तक पहुंची राहत सामग्री

5 months ago
इस बार नहीं होगा डायनासर का 20 भादों का शाही स्नान

इस बार नहीं होगा डायनासर का 20 भादों का शाही स्नान

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर
    • शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास
    • सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ फिल्म का जलवा – फीकी पड़ी कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

    December 13, 2025

    शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

    December 13, 2025
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In