शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ भाजपा को फिलहालबढ़त मिली हुई है।
राज्य के एक निर्वाचन अधिकारी ने बतायाकि पार्टी धर्मशाला और पच्छाद दोनों ही सीट पर आगे चल रही है। पहले चरण की गिनती के बाद, धर्मशाला में भाजपा के विशालनेहरिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विजय इंदर करनसे 1,187 मतों से आगे चल रहे हैं। पच्छाद में भाजपा की रीना कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेसके गंगू राम मुसाफिर से 1 ,543 मतों से आगे चल रही हैं।