सचिन शर्मा। बनखंडी
ग्राम पंचायत बनखंडी में नशा मुक्ति का संदेश देते हुए वीरवार को भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। बनखंडी पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी तथा वार्ड पंच लेखराज ने बताया कि स्थानीय पंचायत तथा महिला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा इस अभियान को वीरवार को पूरा किया गया।
इसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने महिला मंडल बनखंडी की महिलाओं के साथ मिलकर बनखंडी मुख्य बाजार के पास ही सड़क किनारे प्राकृतिक रूप से उगी भांग को नष्ट किया।
इस मौके पर बनखंडी पंचायत के वार्ड पंच लेख राज, शांति देवी, राज कुमारी, आरती कुमारी, प्रोमिला देवी, उर्मिला देवी, मोनिका कुमारी, सरोज कुमारी, दीपक कुमार, रितु देवी, कमलेश देवी आदि ने इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पंचायत प्रधान ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर के आसपास उगने वाले भांग के पौधों को समय रहते नष्ट कर के सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग दें।