अनूप शर्मा। बिलासपुर
बिलासपुर में बुधवार दोपहर बाद एनएच चंडीगढ़-मनाली पर आईपीएच कार्यालय के पास चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही एक कार पलट गई। इसमें 3 कार सवार लोगों को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक कर (एचआर 51-बीबाई-1094) चंड़ीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही थी। कार जब जल शक्ति विभाग के कार्यालय के पास पहुंची तो वह स्किड हो गई और सड़क पर ही पलट गई।
इससे कार में बैठे लोग घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर तीनों का उपचार किया गया।
बताया जा रहा है कि 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन इन्होंने पुलिस में कोई भी केस दर्ज करवाने से मना कर दिया है। घायलों में फरीदाबाद के प्रतापगढ़ का कार चालक इमरान, डॉक्टर शाहिद व फारुक दीन शामिल हैं।






