Thursday, December 11, 2025
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

कंपनी के खिलाफ धारा 308 के तहत केस दर्ज, लाइसेंस निलंबित

मुख्यमंत्री ने विस सत्र के दौरान विशेष वक्तव्य में दी जानकारी, कालाअंब में बनी खांसी की दवा से 12 बच्चों की मौत का मामला, जांच रिपोर्ट में 34 फीसदी खतरनाक केमिकल होने का दावा

surinder thakur by surinder thakur
March 4, 2020
in Featured, slidermain, ब्रेकिंग न्यूज़, मुख्य ख़बरे, शिमला, हिमाचल
0
Case registered against the company under section 308, license suspended

कंपनी के खिलाफ धारा 308 के तहत केस दर्ज, लाइसेंस निलंबित

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला:
सिरमौर जिला के कालाअंब में स्थित दवा निर्माता कंपनी में बनी खांसी की दवा से जम्मू में 12 बच्चों की मौत का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है। इस दवा कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के तहत आपराधिक मानव वध का मामला दर्ज किया गया है। कंपनी का लाइसेंस आगामी आदेशों तक निलंबित कर दिया गया है। दवा के नमूनों में भी मानव जीवन के लिए बेहद हानिकारक कंटेंट पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान विशेष वक्तव्य में यह जानकारी दी कि जम्मू के उधमपुर क्षेत्र में दवा पीने से करीब एक दर्जन बच्चों की मौत हो गई थी। इस बारे में जम्मू प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार को ईमेल के माध्यम से सूचना दी गई थी और उसके बाद कालाअंब पुलिस थाना में कंपनी के खिलाफ कॉस्मेटिक एक्ट की धारा 18 ए-1, 17 ए, 27 ए और भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के तहत आपराधिक मानव वध का मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में सहायक औषधि नियंत्रक की अध्यक्षता में टीम बनाकर फर्म का निरीक्षण करने के लिए कहा गया। इसी वर्ष 17 फरवरी के बाद ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी नाहन ने कंपनी का उत्पादन रोक दिया है और पूरे रिकॉर्ड को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को ही सरकारी एनालिस्ट चंडीगढ़ द्वारा हरियाणा व जम्मू से लिए गए कोल्ड बेस्ट-पीसी दवा के उसी बैच के नमूमों की रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है, जिसमें इस दवा में डाइथिलेन ग्लाइकोल केमिकल की मात्रा 34 प्रतिशत पाई गई है, जो कि मानव जीवन के लिए बेहद हानिकारक मानी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कंपनी के खिलाफ जिन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, उसमें कम से कम दस वर्ष से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सोमवार से ही आगामी जांच तक कंपनी का उत्पादन लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

Related posts

शिमला में 14 वर्षीय किशोरी हुई लापता – परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

December 11, 2025

स्कूटी पर लेकर जा रहे थे चरस व अफीम की खेप – रास्ते में ही पुलिस लिया हिरासत में

December 11, 2025

बद्दी में अवैध तरीके से दवाइयां बनाने वाली फैक्टरी सील

ड्रग कंट्रोलर विभाग ने कब्जे में लीं दवाइयां रैपर व अन्य सामान

बद्दी: राज्य ड्रग कंट्रोलर विभाग ने अवैध तरीके से अंग्रेजी दवाइयां बनाने वाली बद्दी की एक फैक्टरी को सील कर दिया है। कंपनी की समस्त दवाइयां, रैपर व पैकिंग को कब्जे में ले लिया गया है। यह कंपनी फूड आइटम बनाने के लिए अधिकृत थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से यहां पर अवैध तरीके से अंग्रेजी दवाइयां बनाई जा रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर व उनकी टीम ने पुलिस को साथ लेकर उद्योग में मंगलवार सुबह से ही डेरा डाल रखा था। गलेन मार्स हेल्थकेयर नाम की इस फैक्टरी जिसके पास सिर्फ फूड (खाद्य पदार्थ) का लाइसेंस था ने यहां पर बिना अनुमति के अंग्रेजी दवाइयों का निर्माण शुरू कर दिया था। कंपनी के मालिक दूसरी कंपनियों के नाम से नकली अंग्रेजी दवाइयां बनाकर बाजार में बेचते थे।

ये दवाइयां रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तैयार की जाती थीं और उनको उत्तर प्रदेश में भेज दिया जाता था। वहां पर साईपर फार्मा बददी, निरमाया फॉर्मा बद्दी एवं उत्तरांचल की कंपनी के नाम से बनी नकली दवाइयां तो मिली ही हैं साथ में बडी मात्रा में पैकिंग मैटीरियल भी बरामद हुआ है। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि हमारी टीम ने सूचना मिलते ही फैक्टरी की पूरी जांच की और वहां से भारी मात्रा में नकली व दूसरी कंपनी के नाम से बनी दवाएं बरामद कर गलेनमार्स हेल्थकेयर साई रोड बद्दी को सील कर दिया है। पूरे प्रकरण में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है । इन दवाइयों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच टीम में सहायक दवा नियंत्रक कमलेश नायक, दवा निरीक्षक अनूप शर्मा, अभिलाष, नरेंद्र ठाकुर, कुशल, अभिषेक सहित कई कर्मचारी व अधिकारी शामिल थे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to print (Opens in new window) Print

Related

Tags: BaddiCase registered against the companyLicense Suspended
Previous Post

गुरमीत बेदी की ज्योतिष पर लिखी रिसर्च बुक का विमोचन 

Next Post

डेढ़ साल में 136 गैर हिमाचलियों को नौकरी

Next Post
136 non-Himachalis got jobs in one and a half years

डेढ़ साल में 136 गैर हिमाचलियों को नौकरी

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के लिए अधिगृहित भूमि के लिए अवार्ड घोषित, लोगों को ब्याज सहित मिलेगा लगभग 79 करोड़ रुपए मुआवजा

पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के लिए अधिगृहित भूमि के लिए अवार्ड घोषित, लोगों को ब्याज सहित मिलेगा लगभग 79 करोड़ रुपए मुआवजा

5 years ago
4 सितंबर को दिल्ली में हल्ला बोलेगी कांग्रेस

कन्याकुमारी से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

3 years ago
15th Finance Commission gave 111 crore to save forest

पूर्व मंत्री की उद्घाटन पट्टिका से फिर छेड़छाड़

6 years ago
12 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 

12 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 

3 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • शिमला में 14 वर्षीय किशोरी हुई लापता – परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
    • स्कूटी पर लेकर जा रहे थे चरस व अफीम की खेप – रास्ते में ही पुलिस लिया हिरासत में
    • इंडिगो ने बढ़ाया कदम: रद्द उड़ानों के यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपये का बोनस वाउचर

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    शिमला में 14 वर्षीय किशोरी हुई लापता – परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

    December 11, 2025

    स्कूटी पर लेकर जा रहे थे चरस व अफीम की खेप – रास्ते में ही पुलिस लिया हिरासत में

    December 11, 2025
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In