संजीव डोगरा। दौलतपुर चौक:
जगत प्रकाश नड्डा के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने की खुशी में दौलतपुर चौक में मंगलवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गगरेट विधानसभा के विधायक राजेश ठाकुर के नेतृत्व में ढोलवाहा रोड़ से दौलतपुर बस अड्डा तक विजयी रैली का आयोजन किया गया।
जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया। इस खुशी के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डूओं को बांटते हुए और ढ़ोल नगाड़ों की थाप पर भंगड़ा डालते हुए मुख्य बाजार में देखा जा सकता था। विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश का ऊर्जावान बेटे को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। अपनी कार्य कुशलता, संगठनात्मक सोच, कुशल नेतृत्व और दक्षता के कारण कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले जेपी नड्डा आज पार्टी के शीर्ष पद पर विराजमान हैं और कार्यकर्ताओं को ओर भी ज्यादा जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि पार्टी को उत्कृष्टता की ओर ले जाया जा सके।
स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने हिमाचल प्रदेश और केंद्र के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, मंजू जरियाल, प्रदीप शर्मा, रामगोपाल डोगरा, नरेंद्र ठाकुर, निंदी, नरेश शर्मा, प्रोमिला ठाकुर, विश्वजीत पटियाल, जिला पार्षद रमेश हीर, राजीव कालिया, अशोक चौधरी, अनिल डढ़वाल, भूपेंद्र डढ़वाल, सुषमा कुमारी, वीरेंद्र शर्मा, संजीव संधू, रजनीश शौंकी, बृजवाला सूद, अजय ठाकुर, बबीता रानी, अवतार सिंह, पंकज शर्मा, राजीव राजू, अरुण लाली, अश्वनी जसवाल, विशाल शर्मा, हैप्पू जसवाल, विनोद ठाकुर, मोंटी राणा, शक्ति सिंह राणा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।