हिमाचल दस्तक। नूरपुर
किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली कामगार बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नूरपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान किसान मोर्चा की बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को किसान प्रहरी बनाने का लक्ष्य रखा गया।
यह किसान प्रहरी किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे, साथ ही किसानों को इन योजनाओं से होने वाले फायदों के बारे में भी बताएंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में कामगार कल्याण बोर्ड के बारे में भी विस्तार से बताया गया और किस तरह से मजदूर वर्ग के लोगों को कामगार बोर्ड से सहायता मिल सकती है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष चमन डडवाल सहित कांगड़ा-चंबा आईटी सेल और सोशल मिडिया प्रभारी जुगल किशोर मौजुद रहे।