चंबा। भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर (एचपी-73-8780) अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। जिससे बस का अगला टायर सडक़ से बाहर निकल गया। गनीमत, ये रही कि पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देख चालक ने ब्रेक लगा बस रोक दी। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

बताया कि जा रहा है कि जिस समय बस पर पत्थर गिरे उस समय बस में 20 के करीब सवारियां मौजूद थी। बुधवार सुबह के समय यह घटना हुई। बस सवारियों ने बताया कि रोजाना वे इसी बस में क्षेत्र में आवाजाही करते हैं। बुधवार को भी समय पर वह बस में सवार होकर जा रहे थे। अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिससे बस का अगला टायर सडक़ से बाहर निकल गया। चालक ने ब्रेक लगा कर सवारियों को बस से नीचे उतारा, जिससे सवारियां बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची।
क्रैश बैरियर ने गहरे नाले में जाने से रोकी बस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस कुछ पल के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई थी और गहरे नाले की दिशा में बढऩे लगी। हालांकि, क्रैश बैरियर ने बस को रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि क्रैश बैरियर न होता, तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी। घटना पिछले करीब 12 घंटे से क्षेत्र में जारी लगातार बारिश के कारण हुई, जिससे पहाड़ों से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।






