चम्बा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में दाखिल मरीजों के तीमारदारों के मोबाइल चोरी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शातिरों ने रात के समय अस्पताल में दाखिल मरीजों के तीमारदारों के एक साथ करीब 10 मोबाइल फोन चोरी किए हैं। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों में हडक़ंप मच गया है।

इस दौरान तीमारदारों ने एमएस कार्यालय के बाहर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। वहीं अस्पताल प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपी है और कार्रवाई की मांग उठाई।
मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीडि़तों का कहना है कि वे अपने परिजनों की देखभाल के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन यहां उनकी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कार्रवाई की मांग उठाई है।









