Friday, August 7, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Accident

चंबा में खाई में गिरी छतीसगढ़ के पर्यटकों की गाड़ी, आठ लोगों की मौत

Tarun choudhary by Tarun choudhary
May 31, 2026
in Accident, चम्बा, हिमाचल
0
चंबा में खाई में गिरी छतीसगढ़ के पर्यटकों की गाड़ी, आठ लोगों की मौत

चंबा में बड़ा हादसा! खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 8 की मौत की आशंका

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

चंबा । चंबा जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के सात पर्यटकों समेत आठ लोगों की मौत की आशंका है। हादसा चुराह उपमंडल में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क पर 29 मई की आधी रात हुआ, जब पर्यटकों को लेकर जा रही एक एर्टिगा कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद से सभी लोग लापता हैं और इनके बचने की उम्मीद न के बराबर है। पुलिस और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे खोज अभियान के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि वाहन में सवार किसी के भी बचने की संभावना नहीं है।

पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दो परिवारों के सात सदस्य पर्यटन के लिए हिमाचल प्रदेश आए थे। वे चंबा जिला के पर्यटन स्थल डलहौजी में एक होटल में ठहरे हुए थे और 29 मई को साइट सीन के लिए साच पास की ओर निकले। पर्यटकों को वापस उसी होटल में लौटना था, जहां उनकी बुकिंग थी। जब वे देर रात तक वापस नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क भी नहीं हो सका तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

Related posts

डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

August 6, 2026
ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

August 6, 2026

तलाशी अभियान के दौरान पता चला कि पर्यटकों को लेकर जा रही एर्टिगा कार (एचपी-01सी-2133) बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क पर गहरी खाई में गिर गई। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे का स्थान बेहद दुर्गम क्षेत्र में स्थित है, जिसके कारण पुलिस और बचाव दलों को मौके तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है।

कार में छत्तीसगढ़ निवासी अरविंद, उनकी पत्नी प्राची, उनके दो बेटे दर्श और अपशद, पी. जी. कार्तिगहेयन, उनकी पत्नी मणिमाला, उनका बेटा नंदन और वाहन चालक विश्वास सवार थे। विश्वास चंबा जिले के डलहौजी क्षेत्र का रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक घटनास्थल की ओर रवाना

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने रविवार को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दलों को मौके पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में है और वहां तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। सकलानी ने बताया कि वह स्वयं भी घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन गहरी खाई में गिरा है और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुलिस और बचाव दल राहत एवं खोज अभियान में जुटे हुए हैं।

इसी महीने पर्यटकों से जुड़ा यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा

गौरतलब है कि चंबा जिले में इसी महीने पर्यटकों से जुड़ा यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 10 मई की रात्रि जिले के भटियात उपमंडल में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के छह पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा ककीरा-लाहड़ू मार्ग पर उस समय हुआ था, जब पर्यटकों से भरी एक इनोवा गाड़ी बारिश के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। इनोवा में सवार पर्यटक मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में वाहन कई फीट नीचे खाई में गिर गया था, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Chamba Gorge AccidentChamba latest newsChamba road accidentChamba Tourist AccidentDalhousie Tourist Newshimachal breaking newsHImachal pradesh newsHimachal Road AccidentSach Pass Accident
Previous Post

हिमाचल निकाय चुनाव : मंडी-सोलन और धर्मशाला में भाजपा का जलवा और पालमपुर में कांग्रेस की जीत

Next Post

अब फ्लेक्स फ्यूल पर दौड़ेंगी ये कारें, जानिए क्या होगा फायदा

Next Post
अब फ्लेक्स फ्यूल पर दौड़ेंगी ये कारें, जानिए क्या होगा फायदा

अब फ्लेक्स फ्यूल पर दौड़ेंगी ये कारें, जानिए क्या होगा फायदा

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

Chief Minister worshiped at Induranag temple

मुख्यमंत्री ने इंदू्रनाग मंदिर में की पूजा-अर्चना

7 years ago
India beat New Zealand in the Super Over for the second consecutive match

लगातार दूसरे मैच में भारत ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराया

7 years ago
धर्मशाला में विधानसभा पर खालिस्तानियों के झंडे लगाने की घटना बेहद शर्मनाक है,आप ने घेरी सरकार

धर्मशाला में विधानसभा पर खालिस्तानियों के झंडे लगाने की घटना बेहद शर्मनाक है,आप ने घेरी सरकार

4 years ago
पधर में लोगों को जागरूक कर रहे स्वयंसेवक

पधर में लोगों को जागरूक कर रहे स्वयंसेवक

6 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित
    • ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन
    • कुल्लू : मलाणा यात्रा देव परंपरा के अनुसार संपन्न, नए रथ में सवार होकर लाहौल रवाना हुए देवता घेपन

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

    डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

    August 6, 2026
    ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

    ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In