चंबा। चम्बा के सलूणी में एक युवक ने अपनी मंगेतर की जान लेने की कोशिश की। आरोपी ने युवती के गले पर चाकू से हमला किया। घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सलूणी की एक युवती की जम्मू के कठुआ के खरखौता के बणी गांव के युवक से फोन पर बातचीत होती थी, फिर दोनों की बातचीत प्यार में बदली गई और दोनों का रिश्ता हो गया था। यहां तक कि सगाई भी हो चुकी थी, आरोपी युवक एक सप्ताह से युवती के घर पर रह रहा था।
बुधवार को लडक़ी के पिता काम से गए थे और मां भी घर पर नहीं थी। इस दौरान दोनों में बहस हो गई और युवती ने युवक से शादी से इंकार कर दिया। इस पर तैश में आए युवक केवल ने चाकू से हमला कर दिया। युवती की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और युवती को बचाया। पुलिस ने लडक़ी और परिजनों के बयान के आधार पर धारा 118 (1) के तहत पुलिस थाना किहार में केस दर्ज किया है।








