सोमी प्रकाश भुव्वेटा। चंबा
चलो चंबा अभियान के तहत करवाई जा रही ब्राउन बीयर मोटर रैली “रैली ऑफ चंबा ” रविवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
रिजिजू करीब सवा 11 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से चंबा पहुंचे। इसके बाद वह पनेला उटीप रेसिंग स्टेज की तरफ रवाना हुए। यहां रैली ऑफ रेस की अंतिम स्टेज देखी। इसके बाद करीब 12 बजे मिनी स्विट्जरलैंड खजियार की ओर रवाना हुए।
करीब एक बजे खजियार स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे। यहां पर दोपहर का भोजन करने के उपरांत वह अढ़ाई बजे के करीब पुलिस ग्राउंड बारगाह पहुंचे।
यहां पर रैली ऑफ चंबा के प्रतिभागियों को केंद्रीय मंत्री किरण रजिजू ने सम्मानित किया। इससे पहले उन्हें उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने प्रशासन की ओर से चंबा थाल देकर सम्मानित किया।