हिमाचल दस्तक, अमित सूद। जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर शहर की सुपर चाणक्य एक्सीलेंस अकादमी 22 नवंबर को आर्मी, पुलिस, पैरामिलिट्री, फॉरेस्ट गार्ड, नेवी एएयरफोर्स और होमगार्ड में भर्ती होने वाले लड़के-लड़कियों के लिए फिजिकल प्रशिक्षण शुरू कर रही है।
यह जानकारी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कोच नेत्र राणा और अकादमी निर्देशिका सपना काजलेट ने दी। उन्होंने कहा जो कोई भी लड़के-लड़कियां ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं, वह सभी 21 नवंबर तक अकादमी कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
सपना काजलेट ने कहा की हाल ही में मंडी और कांगड़ा जिले की भर्ती में भी अकादमी से फिजिकल प्रशिक्षण लेकर बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसका श्रय कोच व बच्चों की मेहनत को जाता है।