शिमला:
प्रदेशभर में सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। इसके बाद दो दिन तक मौसम के खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 11 और 12 फरवरी को मध्यम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार है।
हालांकि इस दौरान भारी बारिश व बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन इन क्षेत्रों कहीं-कहीं बारिश व बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में बारिश व बर्फबारी से प्रदेश के तापमान में एक बार फिर से गिरावट आने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर धूप खिली रही। धूप खिलने से दिन के समय लोगों को जहां कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है। अभी भी सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान जहां माइनस में चल रहा है।
राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में तापान शून्य से एक डिग्री के बीच में है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अभी ठंड के कारण परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। खासकर जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति व किन्नौर में लोगों काफी परेशानियां आ रही हैं। तापामान हिमांक से नीचे होने के कारण इन क्षेत्रों में पानी जमने का सिललिसा बरकार है।
निचले क्षेत्रों में धुंध पड़ रही है। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान -12.5 दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान ऊना जिले में दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तामपान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।