धर्मशाला । पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत एक व्यक्ति से करीब 115 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गिरधारी लाल सैन निवासी गांव व डाकखाना नगौला तहसील भिनाई जिला अजमेर, राजस्थान के रूप में हुई है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी से मैक्लोडगंज के समीप टपरी कैफे के साथ यह चरस बरामद की गई है। मौके पर पुलिस ने 114.95 ग्राम चरस बरामद की तथा आरोपी के खिलाफ मैक्लोडगंज पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।








