हिमाचल दस्तक। किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अचानक सीमांत क्षेत्र का दौरा करने के बाद किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि भारत-तिब्बत सीमा के समदो बॉर्डर पर जाकर वीर जवानों से मिले और वहां की जानकारी हासिल की।
इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर हो रही गतिविधियों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर जाकर सेना के जवानों के साथ मिलकर चीन की गतिविधियों की जानकारी ली।
सीएम ने कहा कि पड़ोसी देश की गतिविधियों की पूरी जानकारी केंद्र सरकार को दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के जनजातीय मंत्री रामलाल मार्कंडेय भी मौजूद रहे।