हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवर चिराग भानु सिंह को भारत के मुख्य न्यायाधीश के विशेष कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वह सर्वोच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार के पद पर कार्य कर चुके हैं। कंवर चिराग भानु सिंह वर्तमान में श्रम न्यायालय शिमला के पीठासीन अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे हैं। 18 दिसंबर 1970 को मंडी जिला में जन्मे कंवर चिराग भानु सिंह ने स्नातक की डिग्री मंडी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज से हासिल करने के बाद वर्ष 1994 में प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की।
इन्होंने प्रदेश बार काउंसिल से अधिवक्ता का लाइसेंस लेने के पश्चात हाईकोर्ट के समक्ष वकालत शुरू की। वर्ष 2003 में इन्हें हिमाचल सरकार की ओर से डिप्टी एडवोकेट जनरल के पद पर तैनात किया गया था। वर्ष 2007 में यह अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए। इस पश्चात इन्होंने ऊना और सोलन जिला न्यायालय में इस पद पर कार्य किया। इन्होंने श्रम न्यायालय धर्मशाला के पीठासीन अधिकारी के तौर पर भी कार्य किया। यह प्रधान सचिव कानून के पद पर कार्यरत रहे। इन्होंने ज्यूडिशल अकैडमी के निदेशक के पद पर भी कार्य किया। ये प्रदेश हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर भी तैनात रहे।