जावेद खान। चुराह
ग्राम पंचायत भंजराड़ू में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाए जा रहे बुजुर्गों के समान हेतु सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को बढ़ती उम्र का उल्लास कार्यक्रम का आयोजन तहसील कल्याण अधिकारी चुराह द्वारा ग्राम पंचायत भंजराड़ू में किया गया।
इसमें 35 वरिष्ठ नागरिकों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके जीवन के किस्से संघर्ष एवं समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चुराह अपराजिता चंदेल उपस्थित रहीं, जिन्होंने लोगों से संवाद कर उनकी जीवन यात्रा को सराहा एवं उनकी चर्चाओं को सुना।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भंजराड़ू की प्रधान कृष्णा महाजन, ग्राम पंचायत डोरी के प्रधान अनीता देवी सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। तहसील कल्याण अधिकारी चुराह अक्षय कुमार द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई तथा सेवा सप्ताह का महत्व एवं उसका धैर्य स्पष्ट किया गया। अंत में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा लोगों को संबोधित भी किया और वरिष्ठ नागरिकों को अपना जीवन सुखी जीवन जीने का आह्वान भी किया।