नई दिल्ली: तीस हजारी अदालत परिसर में शनिवार दोपहर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।
वकीलों ने आरोप लगाया कि उनके दो सहयोगी घायल हो गए। इसमें एक पुलिस की गोलीबारी में घायल हुआ। हालांकि, पुलिस ने इनकार किया कि उसने गोली चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पार्किंग के मुद्दे पर कुछ वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस होने के बाद घटना ने गंभीर रूप अख्तियार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि झड़प के दौरान एक वाहन में आग लगा दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर 10 गाडय़िों को भेजा है।बहरहाल, अदालत परिसर के द्वार के सामने बैठकर प्रदर्शन करते हुए वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना के दौरान गोली चलाई और इसमें संलिप्त कर्मियों के खिलाफ कार्वाई की मांग की।