Thursday, November 19, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल चम्बा

CM सुक्खू ने की चुवाड़ी में सिविल कोर्ट और CBSE स्कूल खोलने की घोषणा

Tarun choudhary by Tarun choudhary
November 3, 2026
in चम्बा, हिमाचल
0
CM सुक्खू ने की चुवाड़ी में सिविल कोर्ट और CBSE स्कूल खोलने की घोषणा

चुवाड़ी में खुलेगा Civil Court, महिलाओं को मिलेंगे ₹1500!

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email



ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने की विभिन्न पहलेंः मुख्यमंत्री सुक्खू

चंबा । मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर क्षेत्र में सीबीएसई सम्बद्ध स्कूल खोलने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी चौगान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणाएं कीं।

Related posts

ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

November 18, 2026
युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

November 18, 2026

अगले महीने शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले माह से ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करेगी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा स्वास्थ्य बीमा कार्ड के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना से भटियात विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 हजार पात्र परिवारों की 20 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी।

हल्दी, गेहूं और मक्की पर मिल रहा MSP

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देते हुए स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाया है। राज्य सरकार कच्ची हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम तथा मक्की के लिए 50 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गाय के दूध के लिए 61 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध के लिए 71 रुपये प्रति लीटर समर्थन मूल्य दे रही है, जो पहले की दरों से लगभग दोगुना है।

चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए 190 करोड़ रुपये आवंटित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों तक अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए 190 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज में 32 स्नातकोत्तर सीटें भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

केंद्र से आर्थिक सहायता नहीं मिलने का भी उठाया मुद्दा

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और सुशासन के मोर्चे पर विफल रही। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बंद कर दिया है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश दौरे के दौरान घोषित 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी अभी तक राज्य को प्राप्त नहीं हुई है। इन चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार संसाधन सृजन और भ्रष्टाचार को समाप्त कर प्रदेश को समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की राहत पर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित किए बिना कई स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थान खोल दिए थे। इसके विपरीत वर्तमान सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों का युक्तिकरण किया है और शिक्षकों के हजारों रिक्त पद भरे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो से तीन सीबीएसई सम्बद्ध स्कूल खोले हैं तथा पूरी तरह मेरिट के आधार पर 2,700 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की है। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक स्कूलों को सीबीएसई से सम्बद्ध किया जा रहा है, जिसके लिए शैक्षणिक स्टाफ के पदों का भर्ती विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के व्यावहारिक प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2025 में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मामले में हिमाचल प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया, जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2021 में प्रदेश 21वें स्थान पर था।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने चंबा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। अपने गृह विधानसभा क्षेत्र भटियात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र को पिछड़ा विधानसभा क्षेत्र माना जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल आपूर्ति सहित सभी क्षेत्रों में इसका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के कमजोर वर्गों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कई ऐतिहासिक एवं अभिनव पहलें की हैं। इनमें मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना और मुख्यमंत्री ग्रीन पंचायत योजना की शुरुआत शामिल है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक आपदाओं में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 8.50 लाख रुपये किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भटियात क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से भी अवगत करवाया।

दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

इस दौरान, सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल के निधन तथा युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक अजय महाजन, ज़िला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Bhatiyat NewsCBSE School BhatiyatChamba Development Newschamba newsChuwari NewsCivil Court ChuwariCM Sukhu announcementFree Electricity Himachalhimachal Dastak newsHimachal government schemesHImachal pradesh newsrural economy HimachalSukhu Government Latest News
Previous Post

Chamba : भटियात को 419.90 करोड़ की सौगात; CM सुक्खू ने किए 36 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

Next Post

पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं; हिमाचल में बनी स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट, जल्द होगा मामलों का निपटारा

Next Post
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं; हिमाचल में बनी स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट, जल्द होगा मामलों का निपटारा

पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं; हिमाचल में बनी स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट, जल्द होगा मामलों का निपटारा

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र, चार नए ई-डिपो शुरू होंगे : मुकेश अग्निहोत्री

प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र, चार नए ई-डिपो शुरू होंगे : मुकेश अग्निहोत्री

4 months ago
राशन डिपुओं में बंद हो फिंगर प्रिंट लगाना : पठानिया

राशन डिपुओं में बंद हो फिंगर प्रिंट लगाना : पठानिया

6 years ago
फास्ट फूड के जमाने में भी ‘हिमाचली धाम’ का जलवा कायम-जाने किस जिले की धाम है सबसे लाजवाब

फास्ट फूड के जमाने में भी ‘हिमाचली धाम’ का जलवा कायम-जाने किस जिले की धाम है सबसे लाजवाब

1 year ago
Olympic qualifier trials to be held in Marikom and Nikhat

मेरीकोम और निकहत में होगा ओलंपिक क्वालीफायर ट्रायल्स का फाइनल मुकाबला

7 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Congress crime Dharamshala Dharamshala news Hamirpur hamirpur news Himachal himachal breaking news himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news Himachal Education News himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal politics Himachal Pradesh himachal pradesh crime himachal pradesh crime news HImachal pradesh news India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics Shimla shimla news Sirmaur News solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं
    • युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू
    • कांगड़ा : विजिलेंस ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते SI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

    ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

    November 18, 2026
    युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

    युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

    November 18, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Loading Comments...