Thursday, November 19, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल चम्बा

चुराह को CM सुक्खू की बड़ी सौगात; बैरागढ़ में CBSE स्कूल, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500

Tarun choudhary by Tarun choudhary
November 5, 2026
in चम्बा, हिमाचल
0
चुराह को CM सुक्खू की बड़ी सौगात; बैरागढ़ में CBSE स्कूल, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500

चुराह को CM सुक्खू की बड़ी सौगात! बैरागढ़ में CBSE स्कूल, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1500

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email



चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के दुर्गम चुराह क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को कई बड़ी सौगातें दी हैं। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने, 182 पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने और जनजातीय क्षेत्रों में सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने पर 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी देने की घोषणा की।

Related posts

ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

November 18, 2026
युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

November 18, 2026

बैरागढ़ में अगले सत्र से शुरू होगी CBSE की पढ़ाई

चुराह क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बैरागढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को अगले शैक्षणिक सत्र से CBSE से संबद्ध करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को CBSE पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। खासकर दूरदराज के गांवों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध करवाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

182 महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार अगले महीने से इस योजना को शुरू करेगी। इसके तहत गरीब परिवारों की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार:

  • बैरागढ़ की 182 पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे।
  • लाभार्थियों को 300 यूनिट निःशुल्क बिजली की सुविधा भी मिलेगी।
  • स्वास्थ्य बीमा कार्ड के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस घोषणा से बैरागढ़ की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलने की उम्मीद है।

सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर जनजातीय क्षेत्रों को 5% ब्याज सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार सौर ऊर्जा योजना के तहत निजी भूमि पर 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक के सोलर पैनल स्थापित करने के लिए ब्याज अनुदान का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र में 250 किलोवाट से 1 मेगावाट तक का सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए बैंक से ऋण लेता है, तो 9 प्रतिशत ब्याज में से 5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान सरकार सब्सिडी के रूप में करेगी। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में आय के नए साधन विकसित करना है।

होम-स्टे कारोबार को बढ़ावा देने के लिए भी मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को आजीविका के महत्वपूर्ण साधन के रूप में विकसित किया जा रहा है। होम-स्टे स्थापित करने, उनके विस्तार और उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये तक के निवेश पर प्रदेश सरकार की ओर से 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जा रहा है। इससे चुराह जैसे पर्यटन की संभावनाओं वाले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

‘सरकार गांव के द्वार’ का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार और प्रशासन को सीधे ग्रामीण जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि गांवों में जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं, जरूरतों और भौगोलिक परिस्थितियों को समझा जाता है। इन जानकारियों के आधार पर बजट और विकास योजनाओं में जरूरी बदलाव किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांग पत्र लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त सभी जायज शिकायतों का निपटारा तेजी और समयबद्ध तरीके से किया जाए।

राम कृष्ण तिवारी के घर मुख्यमंत्री ने गुजारी रात, चखा पहाड़ी भोजन का स्वाद

चुराह दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने देहग्रां निवासी राम कृष्ण तिवारी के घर रात बिताई और परिवार के साथ बैठकर पारंपरिक पहाड़ी भोजन का आनंद लिया। राम कृष्ण तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री के लिए खास तौर पर मक्की की रोटी, सरसों का साग और स्थानीय पारंपरिक गेहूं के लड्डू ‘ऐहण’ तैयार किए थे। परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के अपने घर में रात्रि विश्राम करने पर खुशी जाहिर की। राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके छोटे से घर में आकर उनके साथ समय बिताएंगे। परिवार के सदस्यों चेतना तिवारी और विनीत तिवारी ने भी इस अवसर को यादगार बताया। उनके अनुसार मुख्यमंत्री का घर में रुकना पूरे परिवार के लिए दीपावली जैसी खुशी लेकर आया। परिवार ने दावा किया कि इससे पहले प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री उनके इस दूरदराज गांव में रात बिताने नहीं आया था।

मुख्यमंत्री के दौरे पर ग्रामीणों में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री के देहग्रां पहुंचने पर स्थानीय लोगों, महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र की विकास संबंधी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र भारद्वाज, कांग्रेस महासचिव यशवंत खन्ना, हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली भट्ट, प्रकाश बटाली, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान भूपिंदर ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Bairagarh NewsCBSE School Bairagarhchamba newsChurah NewsCM Sukhvinder Singh SukhuDehgran NewsHimachal government schemesHImachal pradesh newsHimachal Solar SubsidyTribal Area Development
Previous Post

हमीरपुर में 9 नवंबर को रहेगी छुट्टी; गोवर्द्धन पूजा पर डीसी ने किया स्थानीय अवकाश का ऐलान, जानें पूरी डिटेल

Next Post

हिमाचल में 10 नवंबर से करवट लेगा मौसम; 4 जिलों के पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ, कुकुमसेरी में माइनस 1.8 डिग्री पहुंचा पारा

Next Post
हिमाचल में 10 नवंबर से करवट लेगा मौसम; 4 जिलों के पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ, कुकुमसेरी में माइनस 1.8 डिग्री पहुंचा पारा

हिमाचल में 10 नवंबर से करवट लेगा मौसम; 4 जिलों के पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ, कुकुमसेरी में माइनस 1.8 डिग्री पहुंचा पारा

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

तीन बच्चों समेत पिता की जलने से मौत

तीन बच्चों समेत पिता की जलने से मौत

5 years ago
हिमाचल में हवाई सफर होगा आसान; 21 अक्टूबर से शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

हिमाचल में हवाई सफर होगा आसान; 21 अक्टूबर से शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

1 month ago
नशा माफिया पर पुलिस का शिकंजा: 262 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशा माफिया पर पुलिस का शिकंजा: 262 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

1 year ago
कम सैंपल के बावजूद 277 नए कोरोना केस

कम सैंपल के बावजूद 277 नए कोरोना केस

6 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Congress crime Dharamshala Dharamshala news Hamirpur hamirpur news Himachal himachal breaking news himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news Himachal Education News himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal politics Himachal Pradesh himachal pradesh crime himachal pradesh crime news HImachal pradesh news India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics Shimla shimla news Sirmaur News solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं
    • युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू
    • कांगड़ा : विजिलेंस ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते SI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

    ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

    November 18, 2026
    युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

    युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

    November 18, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Loading Comments...