पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने वाहन चलाना पहले के मुकाबले काफी महंगा कर दिया है। ऐसे में लोग अब ऐसे फ्यूल विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जो जेब पर कम भारी पड़े और पर्यावरण के लिए भी बेहतर हो। इसी वजह से आजकल कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी तेजी से पॉपुलर हो रही है। यह ईंधन न सिर्फ सस्ता माना जाता है, बल्कि गाडिय़ों के लिए सेफ और लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकता है।

सीएनजी का सबसे बड़ा फायदा इसकी कम कीमत है। पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी काफी सस्ती होती है, जिससे रोजाना वाहन चलाने का खर्च काफी कम हो जाता है। खासतौर पर टैक्सी, ऑटो या लॉजिस्टिक से जुड़े लोगों के लिए यह एक किफायती ऑप्शन बन जाता है, क्योंकि फ्यूल पर होने वाला खर्च सीधे तौर पर उनकी कमाई को प्रभावित करता है।
सीएनजी पर्यावरण के लिए अनुकूल
सीएनजी को पर्यावरण के अनुकूल ईंधन माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने पर वाहनों से निकलने वाला धुआं और हानिकारक गैसें काफी कम हो जाती हैं। इससे हवा में प्रदूषण का स्तर कम रखने में मदद मिलती है।
इंजन के लिए फायदेमंद
सीएनजी एक साफ ईंधन है, इसलिए इससे इंजन के अंदर कार्बन जमा होने की संभावना कम होती है। इसका मतलब है कि इंजन ज्यादा साफ रहता है और उसकी परफॉर्मेंस लंबे समय तक बेहतर बनी रहती है। इससे वाहन की उम्र बढऩे और मेंटेनेंस का खर्च कम होने की संभावना रहती है।
वाहनों में सीएनजी किट लगवाना पसंद कर रहे लोग
सीएनजी फ्यूल की गुणवत्ता तय मानकों के अनुसार होती है, इसलिए इसे भरोसेमंद माना जाता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह वाहन की परफॉर्मेंस पर भी नकारात्मक असर नहीं डालता। इसी वजह से आजकल कई लोग अपने वाहनों में सीएनजी किट लगवाना पसंद कर रहे हैं या सीधे सीएनजी कार खरीदने का विकल्प चुन रहे हैं।










