राजीव भनोट, ऊना।
महाशिव शक्ति क्लब ऊना ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक सराहनीय पहल की है। जिसके तहत महाशिव शक्ति क्लब ने ऊना सदर हलके के सासन व मैहतपुर की दो कन्याओं की संपूर्ण शादी का बेहतर आयोजन एमसी पार्क पुल वाला बाजार में किया है।
इस सामुहिक विवाह कार्यक्रम में क्लब द्वारा जहां पूरे जोश के साथ बरातियों का स्वागत किया गया। वहीं मिलनी, रिबन कटाई, जयमाला, विधिपूर्वक फेरे व भावुकतापूर्ण क्षणों के बीच विदाई तक की सब रस्में की गई। बेहतर भोजन व्यवस्था की गई थी, जिसमें अनेक प्रकार के पकवान बनाए गए थे। क्लब ने कन्याओं को जरूरत अनुसार उनके उपयोग का घेरलू सामान भी दिया। वर व वधु पक्ष ने महाशिव शक्ति क्लब ऊना द्वारा विधिपूर्वक करवाए गए विवाह के लिए आभार भी जताया। परिजनों ने कहा कि यह हम सबके लिए प्ररेणा है। कन्याओं की खुशी के लिए क्लब ने पूरी कर्मठता के साथ काम किया है।
इस अवसर पर महाशिव शक्ति क्लब के चेयरमैन अनिल वष्ठि, प्रधान पवन जगोता, महासचिव राकेश कपिला, मुख्य संरक्षक जनक राज खंजाची ने कहा कि महाशिवरात्रि के उलपक्ष्य में एक बेहतरीन शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। इसके बाद हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार क्लब ने तय किया कि कन्याओं की सामुहिक शादी करवाई जाएगी, यह संकल्प लिया था। हमें खुशी है कि दो कन्याओं की शादी करवाई गई है।
शहर के लोगों ने क्लब में इसमें भरपूर सहयोग दिया है। हम शहरवासियों के आभारी है, उन्हीें के द्वारा दिए गए प्रोत्साहन से यह धार्मिक व समाजिक कार्य संपन्न हुआ है। अनिल वशिष्ट ने कहा कि भविष्य में भी सामुहिक विवाह कार्यक्रम महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जारी रखने का प्रयास रहेगा।
इस अवसर पर सोमनाथ सर्राफ, ठेकेदार सुरजीत सिंह, बलराम कुमार, शिव कुमार कपिला, रमेश मेहता, अश्वनी फौजी, राकेश सांबा, बलविंद्र नेकई, अशोक आंगरा, सुनील वशिष्ठ, सरवण सैणी, टोनी ओहरी, राम गोपाल कपिला, रवि असोत्रा, मधु कुमार कपिला, अजय कुमार जगोता, अंशुल वशिष्ट, ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरी ओम गुप्ता, गुरू का लंगर सेवा समिति के प्रधान अश्वनी जैतिक, उपप्रधान दिनेश गुप्ता, अशोक ओहरी, कमल ठाकुर, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन लाल मोहनी, सुरेश कुमार, बंटी सहित अन्य उपस्थित रहे।
महाशिव शक्ति क्लब ऊना की नई पहल, जरूरतमंद कन्याओं की करवाई शादी