हिमाचल दस्तक। सुंदरनगर
कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर (Congress Committee Sundernagar ) ने आधुनिक भारत निर्माता राजीव गांधी ( Rajiv Gandhi) की 77वीं जयंती (Jayanti) पोलो रिजेंसी में सोहनलाल पूर्व विधायक व वरिष्ठ प्रवक्ता कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में मनाई। इस मौके पर सभी ब्लॉक की कार्यकारिणियों ने भाग लिया।
ठाकुर सोहनलाल ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक भारत का सपना जो आज साकार हुआ है, उसका पूरा श्रेय राजीव गांधी को जाता है।
पंचायती राज को मजबूत करना व 18 वर्ष के युवा को मतदान का अधिकार व महिलाओं को पंचायती राज संस्थान में 33% आरक्षण तथा कंप्यूटर युग की शुरुआत इनकी मुख्य देन रही है।