वरिष्ठ संवाददाता, शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेेस ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए सख्त निर्णय लेना शुरू कर दिया है। सात ब्लॉकों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब इन सभी में नए सिरे से चुनावों का गठन होगा। जिसके बाद यहां पर नई कार्यकारिणी कार्य करेगी।
हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की सहमति के बाद कार्यकारिणियों को भंग किया गया है। इन ब्लॉकों में कसौली, हमीरपुर, कांगड़ा, सुलह, पछाद, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट है। कांगड़ा से कांग्रेस के विधायक रहे पवन काजल के भाजपा में शामिल होने के बाद जिला की कार्यकारिणी को पहले ही भंग किया जा चुका है, जबकि अब ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा की भी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।
वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने बताया कि 7 ब्लॉक कांग्रेस को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। चुनावों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन होगा।