शिमला:
सत्तापक्ष के विधायक कर्नल इंद्र ङ्क्षसह ने सोमवार को राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा शुरू करते हुए कहा कि विपक्ष को सरकार द्वारा चलाई गई नई योजनाओं से पीड़ा हो रही, जिससे विपक्ष कराह रहा है। यही वजह है कि उसकी सोच भी नकारात्मक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हर घर को धुआं रहित बनाया गया है। वहीं जनमंच में 33275 लोगों की शिकायतों का निवारण किया गया।
हिमकेयर में 51 हजार का इलाज हो चुका है वहीं सहारा योजना में तीन हजार से ज्यादा लोग दो-दो हजार रुपये का सहारा पाकर लाभान्वित हैं। कर्नल इंद्र ङ्क्षसह ने विपक्ष पर तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की नई योजनाओं से विपक्ष को पीड़ा हो रही है। इसके चलते विपक्षी सदस्य नकारात्मक सोच में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका हाल वही था, जैसा एक प्रसिद्ध गीत खाणा पीणा नंद लैणी ओ गंबरिए था। इस पर सदन में खूब टेबल बजे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग खाते-पीते थे और नंद लेते थे, जबकि प्रदेश में इतना कर्जा कर दिया कि अब बिना कर्ज के कोई सरकार नहीं चल सकती। उन्होंने नशे के खिलाफ प्रदेश में सख्ती से कदम उठाने तथा ले. कर्नल बीएस जसवाल जैसे सैनिक की सेवाएं लेने की सिफारिश प्रदेश सरकार से की है।
जनमंच राम राज्य की तरह का प्रयोग: बलबीर
भाजपा सदस्य बलवीर वर्मा ने कहा कि हिमाचल में पहली बार राम राज्य की व्यवस्था लाई है और वह जनमंच के माध्यम से लाई है। इसका लाभ आज कांग्रेस के लोग भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में 12 करोड़ शौचालय मोदी सरकार ने बनाए हैं और 8 करोड़ रसोई गैस को सिलेंडर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को धुएं से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहली बार लोकसभा चुनाव में सभी प्रदेश में सभी 68 विधानसभा सीटों से भाजपा को लीड मिली है और सभी उम्मीदवार लाखों वोटों के अंतर से जीते हैं।
सालों तक दरियां ही उठाता रहा कांग्रेस में : अरुण कूका
विधायक अरुण कुमार कूका ने कहा कि भाजपा में आम आदमी विधायक के पद तक पहुंच जाता है, लेकिन कांग्रेस में सालों तक दरियां ही उठानी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है और इस कारण आम कार्यकर्ता आगे नहीं आ सकता। उन्होंने कट्टपंथी ताकतों को निशाना साधते हुए कहा कि सीएए पर यही लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह देश के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टाइटैनिक जहाज की तरह धीर-धीरे हाशिए की तरफ जा रही है और क्षेत्रीय दल टुकड़े-टुकड़े गैंग के सहारे डूबता जहाज बचाने का प्रयास कर रही है।