विकल्प ठाकुर। राजगढ़
कांग्रेस नेता गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में पच्छाद कांग्रेस ने राजगढ़ अस्पताल में पीपीई किट्स बांटी गईं। इसके अतिरिक्त डीएसपी ऑफिस में 15 फेस शील्ड और सेनेटाइजर बांटे गए। इससे पहले नगर पंचायत राजगढ़ में भी 15 फेस शील्ड और 16 ग्लव्स बांटे गए। इस दौरान राजगढ़ प्रेस क्लब के सदस्यों को भी सेनेटाइजर भेंट किए गए।
इससे पहले गंगूराम मुसाफिर ने राजगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने कहा कि करीब 2 महीने का लॉकडाउन लग गया है, लेकिन भाजपा सांसद, जो कि पच्छाद से ही हैं, ने एक बार भी राजगढ़ क्षेत्र की सुध नहीं ली है। विधायक भी जनता के बीच से नदारद हैं।