इन दिनों कांग्रेस (congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस ने आरएसएस (RSS) को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसको लेकर विवाद (Controversial tweet) शुरु हो गया है। दरअसल, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से आरएसएस की ड्रेस की एक फोटो शेयर की है। इस ड्रेस में आग लगी हुई दिखाया गया है।
To free the country from shackles of hate and undo the damage done by BJP-RSS.
Step by step, we will reach our goal.#BharatJodoYatra ?? pic.twitter.com/MuoDZuCHJ2
— Congress (@INCIndia) September 12, 2022
कांग्रेस को आग से इतना प्यार क्यों
कांग्रेस के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता की है। उन्होंने कांग्रेस से अपने ट्वीट को तुरंत डिलीट करने की मांग की है। पात्रा ने सवाल किया कि राहुल गांधी, उनके पूरे परिवार और कांग्रेस को आग से इतना प्यार क्यों है।