विनोद ठाकुर। भरमौर
जनजातीय क्षेत्र भरमौर मे बुधवार को कुल 15 लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर अंकित शर्मा ने बताया कि बुधवार को कुल 93 लोगों के सैंपल लिए गए थे।
इसमें 33 सैंपल नागरिक अस्पताल भरमौर में लिए थे। इनमें 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में कुल 50 सैंपल लिए थे, जिनमें 2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 सैंपल गरोला में लिए थे। इनमें 2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।