Monday, August 10, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

कोरोना अलर्ट: प्रदेशभर के मंदिरों के कपाट बंद

शक्तिपीठों में अगले आदेशों तक दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु

surinder thakur by surinder thakur
March 18, 2020
in Featured, slidermain, मुख्य ख़बरे, शिमला, हिमाचल
0
Corona Alert: Closure of temples across the state

कोरोना अलर्ट: प्रदेशभर के मंदिरों के कपाट बंद

78
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

हिमाचल दस्तक टीम :
कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए मंगलवार से सभी शक्तिपीठों व मंदिरों के कपाट आगामी आदेशों तक बंद कर दिए गए हैं। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक एवं तीर्थ स्थल श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम, श्री ज्वालामुखी मंदिर, श्री ब्रजेश्वरी मंदिर, श्री बगलामुखी मंदिर और प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ के कपाट डीसी कांगड़ा के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु बंद कर दिए गए हैं।मंदिर में मां की आरती, भोग, पूजा-अर्चना यथावत पूर्व की भांति ही चलती रहेंगी। मंदिर के पुजारी और मंदिर का स्टाफ माता की आरती तथा अन्य कार्यों में सहयोग करेगा। बाकी सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है।

बज्रेश्वरी में सुबह ही पहुंच गए थे श्रद्धालु, दर्शन करने के लिए अड़े

कांगड़ा। कोरोना वायरस के चलते प्रदेश भर के सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। इन आदेशों की अनुपालना के लिए प्रशासन व पुलिस को खूब पसीने बहाना पड़ रहा है। ऐसे आदेशों से अनजान बाहरी राज्यों के सैकड़ों श्रद्धालु मंगलवार सुबह मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा के दर पहुंचे। जब इन्हें मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही रोका गया तो श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया और वे मंदिर के द्वार पर दर्शनों के लिए अड़ गए। बाद में उन्हें जल्दी जल्दी दर्शन करा दिए गए और फिर मंदिर से बाहर निकाला गया।

मां चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के लाइव दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

चामुंडा/नगरोटा। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के कपाट मंगलवार को मंदिर सहायक आयुक्त एवं एसडीएम धर्मशाला हरीश गज्जू व मंदिर अधिकारी सुमन धीमान व अन्य की उपस्थिति में बंद कर दिए गए। मंदिर सहायक आयुक्त ने बताया कि जिलाधीश के निर्देशों के अनुसार शाम तक इंटरनेट पर लाइव माता चामुंडा के दर्शन व पूजा आरती के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए श्रद्धालु मंदिर न आएं। मंदिर पुजारी ओम व्यास व ओम प्रकाश ने बताया कि माता की आरती होती रहेगी और मंदिर के कर्मचारी और मंदिर पुजारी ही मंदिर के अंदर जा पाएंगे।

Related posts

प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70 प्रतिशत सब्सिडी : CM सुक्खू

प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70 प्रतिशत सब्सिडी : CM सुक्खू

August 9, 2026
मनाली : मनालसू नदी में मिला युवक का शव, नेपाल का रहने वाला था मृतक, मामला दर्ज

मनाली : मनालसू नदी में मिला युवक का शव, नेपाल का रहने वाला था मृतक, मामला दर्ज

August 9, 2026

आगामी आदेशों तक बंद रहेगा प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी

ज्वालामुखी। एसडीएम ज्वालामुखी अंकुश शर्मा नेे बताया कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए जनसाधारण की सुरक्षा हेतु ज्वालाजी मंदिर मंगलवार से आगामी आदेशों तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि ज्वाला जी विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ है, अत: यहां बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन समाज की धार्मिक आस्थाओं का पूर्ण सम्मान करता है, परंतु जनसाधारण की सुरक्षा के लिए ही मंदिर आगामी आदेशों तक बंद रहेगा। एसडीएम ने बैठक के बाद बाजार का निरीक्षण किया और दुकानदारों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति मास्क एवं सेनेटाइजर अधिक मूल्यों पर न बेचें।

चिंतपूर्णी मंदिर में 31 मार्च तक नहीं होंगे पिंडी के दर्शन

चिंतपूर्णी। विश्वविख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। यहां भी मां के दरबार आने वाले श्रद्धालु माता की पिंडी के दर्शन नहीं कर सकेंगे। डीसी ऊना संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद श्रद्धालुओं की मंदिर आने पर पाबंदी लगा दी है। संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार रात को ठहरे हुए श्रद्धालुओं को मंगलवार सुबह 9 से दस बजे तक मंदिर दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई। उसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। पुजारी रोजाना की तरह मंदिर में आरती भोग सभी कार्य रूटीन में करेंगे। श्रद्धालुओं को वेबसाइट व मोबाइल पर लाइव दर्शन करवाने की सुविधा मिलेगी।

बगलामुखी मंदिर में हवन-यक्ष पर भी प्रतिबंध

बगलामुखी। प्राचीन सिद्ध पीठ माता श्री बगलामुखी बनखंडी के कपाट मंगलवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसकी पुष्टि एसडीएम देहरा धनवीर सिंह ठाकुर ने की है। मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने बताया कि ये महत्वपूर्ण फैसला विश्व में फैल रहे कोरोना वायरस के मध्य नजर लिया गया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार मां बगलामुखी मंदिर में हवन और दर्शन सभी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं और जब तक सरकार के अगले आदेश नहीं आते तब तक मंदिर में सभी श्रद्धालुओं के आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा पूजा अर्चना भी नहीं होगी। इस दौरान यज्ञ पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आगामी आदेशों तक बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा के कपाट भी बंद

हमीरपुर। बाबा बालक नाथ की पावन गुफा और मंदिर के मुख्य द्वारों के कपाटों को दोनों ओर से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। उत्तरी भारत के बड़े मेलों में शुमार चाला मेले पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब अगले आदेशों के बाद ही बाल योगी बाबा बालक नाथ गुफा व मंदिर परिसर के कपाट खुल पाएंगे। मंगलवार को मंदिर आयुक्त एवं डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा की कड़ी हिदायत के बाद ट्रस्ट सदन की बैठक में यह फैसला लिया गया है। मंदिर के महंत श्रीश्रीश्री 1008 राजेंद्र गिर महाराज ने मंदिर परिसर के कपाट बंद रखने का सुझाव दिया, वहीं उन्होंने अपनी देश-विदेश में फैली संगत को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना को नियंत्रित होने तक अपने-अपने घरों में स्वस्थ व सुरक्षित रहने की अपील भी जारी की।

शिव मंदिर बैजनाथ महाकाल मुकुट नाथ में भी नहीं होंगे दर्शन

बैजनाथ। कोरोना वायरस के कारण एहतियातन तौर पर मंगलवार दोपहर बाद से बैजनाथ के एतिहासिक शिव मंदिर के साथ क्षेत्र के सभी मंदिरों महाकाल, मुकुट नाथ और निजी मंदिरों के गेट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि इन मंदिरों बड़ी ज्यादा भीड़ नहीं देखी गई है। इसके बाद मंदिरों में सन्नाटा से छा गया। लेकिन मंदिर में तीन पहरी आरती व श्रृंगार पहले की भांति पुजारी करते रहेंगे। इस दौरान भी किसी भी श्रद्धालु को मंदिर के अंदर जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

मंदिर प्रशासन ने मुख्य गेट को बंद कर दिया, इसके बाद किसी भी श्रद्धालु को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं बैजनाथ में एकमात्र गुरुद्वारे को भी संगत के लिए बंद करवा दिया गया है। मंदिर पुजारी प्रभात अवस्थी ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने आदेशों का पालन करते हुए मंदिर सभी गेट बंद कर दिए हैं तथा किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में प्रवेश नही दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में आरती व भगवान का श्रृंगार पुजारियों द्वारा किया जाएगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Corona Alert
Previous Post

मोदी सरकार ने लिए बड़े और कड़े निर्णय : अनुराग ठाकुर

Next Post

शादी-मुंडन की धाम, रिटायरमेंट पार्टी पर भी प्रतिबंध

Next Post
Wedding banquet, retirement party also banned

शादी-मुंडन की धाम, रिटायरमेंट पार्टी पर भी प्रतिबंध

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

वर्तमान हालात के चलते पेट्रोल-डीजल का विकल्प ढूंढना जरूरी : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

वर्तमान हालात के चलते पेट्रोल-डीजल का विकल्प ढूंढना जरूरी : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

3 months ago
डीएवी भड़ोली के होनहारों ने चमकाया स्कूल का नाम

डीएवी भड़ोली के होनहारों ने चमकाया स्कूल का नाम

6 years ago
डडौर चौक पर दर्दनाक हादसा – बस-कार टक्कर में युवा अधिवक्ता की हुई मौ*त

डडौर चौक पर दर्दनाक हादसा – बस-कार टक्कर में युवा अधिवक्ता की हुई मौ*त

9 months ago
आपदा को बनाया अवसर: रोजगार के दरवाजे बंद होने पर सरकारी मदद से शुरू किया गद्दे बनाने का कारोबार

आपदा को बनाया अवसर: रोजगार के दरवाजे बंद होने पर सरकारी मदद से शुरू किया गद्दे बनाने का कारोबार

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70 प्रतिशत सब्सिडी : CM सुक्खू
    • मनाली : मनालसू नदी में मिला युवक का शव, नेपाल का रहने वाला था मृतक, मामला दर्ज
    • हमीरपुर में मनियारी की दुकान को बनाया निशाना; 28 हजार के हार, पांच हजार नकदी चोरी

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70 प्रतिशत सब्सिडी : CM सुक्खू

    प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70 प्रतिशत सब्सिडी : CM सुक्खू

    August 9, 2026
    मनाली : मनालसू नदी में मिला युवक का शव, नेपाल का रहने वाला था मृतक, मामला दर्ज

    मनाली : मनालसू नदी में मिला युवक का शव, नेपाल का रहने वाला था मृतक, मामला दर्ज

    August 9, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In