एजेंसी। नई दिल्ली
भारत में रविवार को पहली बार एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक करीब 20,000 मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 5,28,859 पर पहुंच गई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 16,095 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,906 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 410 लोगों की मौत हो चुकी है।यह लगातार पांचवां दिन है, जब कोरोना वायरस के 15,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। एक जून से लेकर अब तक महामारी के मामलों में 3,38,324 तक की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 2,03,051 लोग संक्रमित हैं, जबकि 3,09,712 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।
एक अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 58.56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आईसीएमआर के अनुसार 27 जून तक देश में 82,27,802 नमूनों की जांच की गई और शनिवार को 2,32,095 नमूनों की जांच हुई। रविवार सुबह तक जिन 410 और लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र में 167, तमिलनाडु में 68, दिल्ली में 66, उत्तर प्रदेश में 19, गुजरात में 18, पश्चिम बंगाल में 13, राजस्थान और कर्नाटक में 11-11, आंध्र प्रदेश में नौ, हरियाणा में सात, पंजाब और तेलंगाना में छह-छह, मध्य प्रदेश में चार, जम्मू कश्मीर में दो और बिहार, ओडिशा तथा पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। अभी तक हुई 16,095 लोगों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7,273 लोगों की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली में 2,558, गुजरात में।,789, तमिलनाडु में।,025, उत्तर प्रदेश में 649, पश्चिम बंगाल में 629, मध्य प्रदेश में 550, राजस्थान में 391 और तेलंगाना में 243 लोगों की मौत हुई।
हरियाणा में कोविड-19 से 218, कर्नाटक में 191, आंध्र प्रदेश में 157, पंजाब में 128, जम्मू कश्मीर में 93, बिहार में 59, उत्तराखंड में 37, केरल में 22 और ओडिशा में 18 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस महामारी से 13, झारखंड में 12, पुडुचेरी में 10, असम और हिमाचल प्रदेश में नौ-नौ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में दो और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।