देवेंद्र गुप्ता। सुंदरनगर
विधानसभा क्षेत्र नाचन की जाछ पंचायत के पचीकर और कनेज गांव में 45 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यहां धारा 144 लग गई है। एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उक्त पंचायत के दोनों गांवों में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
यहां पर धारा 144 लगाने के बाद कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों इन्हीं गांवों की एक महिला दिल्ली से लौटी थी। इसकी वजह से यह कोरोना फैला है। वहीँ एक और पुरुष दिल्ली से लौट कर आया था, मगर ये दोनों जब दिल्ली से आए तो नियम इतने सख्त नहीं थे।
इसी दौरान इनके संपर्क में आने के बाद ही पंचायत के दोनों गांवों के लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इस पंचायत के आसपास के लोग भी अब सतर्क हो गए हैं। पचीकर और कनेज गांवों में धारा 144 लगने से पुलिस का पहरा भी लग गया है।