शिमला। वीरवार को कोरोना का हिमाचल में बड़ा हमला हुआ है। काबीना मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल में पहली बार ऐसा हुआ है। उनकी बेटियों और पीएसओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं।
मंत्री बनने के बाद जगह जगह उनका स्वागत भी हुआ था। ऐसे में उनके संपर्क में आने वालों की सूची लम्बी हो सकती है। इस बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। लेकिन उन्होंने स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है। लिहाजा वे देहरा मंडल की बैठक में नहीं आएंगे।
उधर कुल्लू में भी बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां वीरवार को 47 मामले आए हैं। ये सभी मजदूर हैं। राहत की बात ये हैं कि सभी क्वारंटीन थे। यहां सेब सीजन शुरू हो गया है। इसके चलते बाहर से मजदूर आ रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव की संख्या सौ पार पहुंची। वीरवार को कुल 131 केस पॉजिटिव आए हैं।