Monday, June 15, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

कोरोना वायरस: डीजीपी ने अलर्ट किए सभी एसपी

पर्यटकों पर हर जिले में पूरी निगरानी के निर्देश, सूचना न देने वाले होटल मालिकों पर सख्ती बरतने को कहा, मत्स्य कारोबार पर असर पड़ता देख सरकार ने साफ की स्थिति, मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर बोले, अफवाहों पर ध्यान न दें

surinder thakur by surinder thakur
March 8, 2020
in Featured, slidermain, मुख्य ख़बरे, शिमला, हिमाचल
0
Corona virus: DGP alerts all SPs

कोरोना वायरस: डीजीपी ने अलर्ट किए सभी एसपी

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला:
कोरोना वायरस के चलते पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले विदेशी पर्यटकों की पूरी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने फॉरनर्स एक्ट-1939, रजिस्ट्रेशन ऑफ फॉरनर्स एक्ट-1946 व रजिस्ट्रे्रशन ऑफ फॉरनर्स रूल्स-1992 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्ट की धारा-14 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

मरडी ने बताया कि वर्तमान में पूरे विश्व में जिस तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है, उसके दृष्टिगत यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रदेश में आने वाले विदेशियों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है, जिससे एक तो विदेशी पर्यटकों पर निगरानी रखी जा सकेगी और उनका पूरा रिकॉर्ड की रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक्ट की धारा 7(1) के अनुसार जब किसी परिसर का मालिक अपने परिसर को विदेशियों को ठहरने के लिए किराए पर देता है तो उसका कर्तव्य है कि वह इसकी सूचना प्राधिकृत अधिकारी को दे।

इस धारा का उल्लंघन करने पर एक्ट की धारा 14 के तहत परिसर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने का प्रावधान है और इस मामले में उसे पांच वर्ष का कारावास और जुर्माना हो सकता है। रजिस्ट्रेशन ऑफ फॉरनर्स रूल्स 1992 की धारा 14 से हालांकि होटल मालिकों को पुलिस समय-समय पर अवगत करवाती है, लेकिन यदि इसके बावजूद भी कोई होटल मालिक नियमों का उल्लंघन करता है तो सभी एसपी को यह निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत मामले दर्ज किए जाएं।

Related posts

हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक

हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक

June 14, 2026
3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह

3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह

June 14, 2026

मछली और इसके उत्पाद कोरोना वायरस के वाहक नहीं

शिमला: राज्य सरकार ने साफ किया है कि मछली और इसके उत्पाद कोरोना वायरस के वाहक नहीं हैं। लोग इस बारे में आशंकित न हों और मछली तथा उसके उत्पाद ग्रहण करना पूर्णतया सुरक्षित है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विभाग के संज्ञान में आया है कि मछली और इससे संबंधित उत्पादों को ग्रहण करने से कोरोना विषाणु का संक्रमण मनुष्य में फैल सकता है। इस तरह के समाचारों से मत्स्य किसानों, मत्स्य उद्योग तथा उपभोक्ताओं में डर का माहौल पैदा हो गया है।

उन्होंने कहा कि इस भ्रामक समाचार का सीधा असर मछली तथा इससे संबंधित उत्पादों के विक्रय पर पड़ सकता है, जिसका सीधा नुकसान मत्स्य उद्योग से जीवन उर्पाजन कर रहे किसानों पर पडऩे की संभावना है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऐसा कोई भी शोध अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ है कि मछली या इसके उत्पाद खाने से कोरोना वायरस फैलता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें आज ही केंद्रीय मत्स्य विभाग तथा संबंधित मंत्रालय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य से एडवाईजरी मिली है, जिसमें इस बात को सिरे से नकारा गया है कि मछली के सेवन से कोरोना वायरस फैलता है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आह्वान किया है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और मछली व इसके उत्पादों को सामान्य स्चछता अपनाकर प्रयोग कर सकते हैं।

मनुष्य से मनुष्य में ही है कोरोना का संक्रमण

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय कोरोना विषाणु के संक्रमण से संबंधित स्थिति पर पूरे विश्व स्तर पर नजर रखे हुए हैं। अभी तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस विषाणु का संक्रमण मनुष्य से मनुष्य में ही हो सकता है। विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भी यह संक्रमण मनुष्य से मनुष्य में ही बताया गया है।

यद्यपि 2019 एनसीओवी का कोई पशु भी स्रोत हो सकता है, लेकिन विश्वभर में कहीं भी मात्स्यिकी के माध्यम से कोरोना विषाणु संक्रमण की कोई भी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पूर्व में भी इस विषाणु के माध्यम से संक्रमण हुए उनमें कहीं भी मात्स्यिकी के माध्यम से नहीं हुआ।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Previous Post

कमरे में मृत मिले ऑर्थो डॉक्टर आदित्य

Next Post

जाली मेडिकल प्रमाण पत्र से ले रहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Next Post
Getting social security pension from fake medical certificate

जाली मेडिकल प्रमाण पत्र से ले रहे सामाजिक सुरक्षा पेंशन

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

DLED and JBT will be written from 26 to 28

26 से 28 तक होगी डीएलएड और जेबीटी की लिखित परीक्षा

7 years ago
Former finance minister Chidambaram gets bail in INX Media money laundering case

आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम को मिली जमानत

7 years ago
किन्नौर हादसा :- देहलां में इंतजार कर रहा परिवार सन्नी के फ़ोन का

किन्नौर हादसा :- देहलां में इंतजार कर रहा परिवार सन्नी के फ़ोन का

5 years ago
जिला ऊना में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का आंकड़ा

जिला ऊना में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का आंकड़ा

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक
    • 3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह
    • मनाली : फर्स्ट स्नो गैलरी के समीप स्कॉर्पियो खाई में गिरी, पांच घायल

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक

    हिमाचल की वादियों में सैलानियों का सैलाब, शिमला-मनाली में बढ़ी रौनक

    June 14, 2026
    3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह

    3658 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जिला स्तर पर होंगे समारोह

    June 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In