हिमाचल दस्तक ब्यूरो। ऊना
नगर परिषद ऊना के लिए वार्ड नंबर 3 से मनोनीत पार्षद बलविंद्र सिंह नत्थू ने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश सरकार व शहरी विकास विभाग ने बलविंद्र सिंह को नगर परिषद ऊना के लिए पार्षद मनोनीत किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बलविंद्र सिंह क्षमतावान, सामाजिक कार्यकर्ता हैं और समाज के काम को करने में अग्रणी रहते हैं।
ऐसे में उन्हें पार्षद मनोनीत किया गया है ताकि वह बेहतर ढंग से लोगों की सेवा करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकें। बलविंद्र सिंह ने कहा कि उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उस पर वह खरा उतरेंगे। इस अवसर पर वार्ड नंबर 3 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सतपाल सत्ती का आभार व्यक्त किया।
उनके साथ जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, दर्शन सिंह, जगतार सिंह, कश्मीर सिंह, रामस्वरूप, संदीप शर्मा, परमिंदर सिंह जस्सी, सुखविंदर सांगरा, छिंदर पाल सिंह, सुखविंदर काला भी उपस्थित रहे।