सुभाष धीमान। तिनबड़
उपमंडल जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत मझेड़ा में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 101 वर्षीय महान स्वतंत्रता सेनानी सुखिया राम की उसकी बहू ने जूतों और डंडों से पिटाई कर डाली।
उसके साथ खड़ा क्लास वन ऑफिसर बेटा ये सब मूकदर्शक बनकर देखता रहा। गौरतलब है कि 18 अप्रैल को ही महान स्वतंत्रता सेनानी सुखिया राम का 101वां जन्मदिन मनाया गया था।