हिमाचल दस्तक ब्यूरो। नाहन
कोरोना महामारी के संक्रमण को बढऩे से रोकने के लिए और होम आइसोलेशन में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति की देखभाल के लिए डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिला की सभी आशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सभी आर्युवेदिक डिस्पेंसरी व स्वास्थ्य उप केंद्रों के लिए कोविड-19 डिफेन्स किट भेजी हैं। इस डिफेन्स किट में कोरोना संक्रमण से बचाव के मेडिकल उपकरण के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली चीजें भी शामिल हैं। जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष व उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि आम लोगों के साथ जमीनी स्तर पर संपर्क बनाए रखने के लिए आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि डिफेन्स किट में फेस शिल्ड, पल्स ऑक्सीमीटर, एन95 मास्क, च्यवनप्राश, बिस्कुट और सैनिटाइजर शामिल हैं। सभी 487 आशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को और सभी 79 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व 144 स्वास्थ्य उप केंद्रों को यह डिफेन्स किट दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी उपमंडल अधिकारियों के पास डिफेन्स किट का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध मुहैया करवाया गया है। इसमें पच्छाद को 10 रेग्युलेटर, 20 ऑक्सीजन मास्क, 500 सर्जिकल मास्क, 80 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बॉक्स बिस्कुट, 83 आशा किट और 50 एन-95 मास्क भेजे गए।
इसी तरह राजगढ को 500 सर्जिकल मास्क, 40 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बिस्कुट बॉक्स, 74 आशा किट, 75 फेस शील्ड और 50 एन-95 मास्क भेजे गए। संगडाह को 500 सर्जिकल मास्क, 40 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बिस्कुट बॉक्स, 109 आशा किट, 100 फेस शील्ड और 50 एन-95 मास्क, शिलाई उपमंडल को 500 सर्जिकल मास्क, 40 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बिस्कुट बॉक्स, 95 आशा किट और 50 एन-95 मास्क वितरित किये गए है।
डॉ. परुथी ने बताया कि नाहन को 2 स्टैंड सेनेटाइजर के साथ और 101 आशा किट वितरित की गई। उन्होंने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल को 101 आशा किट और 20 पल्स ऑक्सीमीटर दिए गए हैं। पांवटा साहिब को 10 रेग्युलेटर, 20 ऑक्सीजन मास्क, 20 नॉन रिब्रीदर मास्क, 500 सर्जिकल मास्क, 80 पीपीई किट, 3 सैनिटाइजर स्टैंड के साथ, 10 पल्स ऑक्सीमीटर, 25 च्यवनप्राश, 2 बॉक्स बिस्कुट, 143 आशा किट, 100 फेस शील्ड और 50 एन-95 मास्क दिए गए हैं। डॉ परूथी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी मानवता की सेवा के लिए तत्पर है तथा कोरोना संक्रमण से लडने के लिए सोसाइटी हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस लडाई में यह कोविड-19 डिफेन्स किट काफी कारगर सिद्ध होंगी।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मास्क को सही ढग़ से पहनें और जब आवश्यक वस्तुए लेने बाजार जांए तो सामाजिक दूरी का पालन करें। समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से धोए या सैनीटाईजर से साफ करें। कोरोना कफ्र्यूू के दौरान जो भी बेवजह बाहर घूमता पाया गया उसके विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।