देहरा। देहरा नगर परिषद चुनाव में 7 वार्डों में कुल 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान परिणामों में वार्ड नंबर-1 से निष्ठा चंबियाल, वार्ड नंबर-2 से मलकीयत परमार, वार्ड नंबर-3 से नरेश कुमार, वार्ड नंबर-4 से उपासना सूद, वार्ड नंबर-5 से किरण देवी, वार्ड नंबर-6 से पारस तथा वार्ड नंबर-7 से किरण शर्मा विजयी रहे। राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। कभी भाजपा का गढ़ रहे देहरा में उपचुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरण नगर परिषद चुनाव में भी दिखाई दिए।

वहीं कांग्रेस ने नगर परिषद की 5 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवाई, जबकि भाजपा 2 सीटों तक सीमित रह गई। इसके साथ ही अध्यक्ष पद की उम्मीद लगाए कई दावेदारों के समीकरण भी बदल गए हैं। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने जनता का आभार जताया।








