माया को महिला, प्रकाश को पुरुष पाईंदल ऋषि मंदिर कमेटी सिलग की कमान
हिमाचल दस्तक, ललित ठाकुर। पधर
सरकारों द्वारा महिलाओं को राजनीति व अन्य जगहों में आरक्षण देने के बाद अब मंदिरों में भी महिलाओं को सामाजिक कार्यों में भागेदारी रखने को आरक्षण देने का सिलसिला शुरु हो गया है। मंदिरों में महिलाओं को आरक्षण फीसदी में नहीं बराबरी का होगा। पुरुष कमेटी पर भी महिलाओं का पूरा चेक होगा। देव पाईंदल ऋषि द्रंग सिरा सिलग मंदिर कमेटी के चुनावों में देव पाईंदल ऋषि ने इस प्रथा को लागू किया। तीन वर्ष के बाद होने वाले मंदिर कमेटी के चुनावों में एचआरटीसी से रिटायर इंस्पेक्टर पाली निवासी प्रकाश चंद को प्रधान चुना गया।
रुप लाल पाली उप प्रधान, सिलग पंचायत उप प्रधान प्रीतम सिंह बिट्टू सचिव, कुलदीप शर्मा प्रेस सचिव और भुपेंद्र कुमार को लेखाकार चुना गया। देव कारदार कमेटी में राम चंद्र को ज्येष्ठ पुजारी, ठाकर सिंह और दुनी चंद को पुजारी चुना गया। खेम सिंह ठाकुर को ज्येष्ठ गुर, कांशी राम ठाकुर को कनिष्ठ गुर और नेक राम उर्फ नीकू को गुर मंशाणकरु चुना गया। सुंदर भडयार और ठाकर सिंह को भंडारी, स्टोर इंचार्ज राम चंद्र, नेक राम चैहड़ जगरयाठी, श्याम लाल पाली कड़ू, रिटायर अधिशाषी सुंदर लाल, जय सिंह, रमेश कुमार, ज्योति, हंस राज, विणू को बजंतरी चुना गया।
मान सिंह पधर, प्रवीण कुमार खरनाण, राजेंद्र उर्फ राजू सपैरी को करनाल वाद्ययंत्री चुना गया। खूब सिंह सिलग, निहाल सिंह, जय सिंह सिलग, अविनाश चैहड़ को नरसिंगा वाद्ययंत्री चुना गया। इंद्र सिंह, जगदीश जग्गू भाणा वादक चुनें गए। रमेश कुमार और राकेश कुमार छड़ीबदार चुनें गए। रोहित और जय देव को फलहरी चुना गया। पुरानी कमेटी के सभी सदस्य और मौजूद सभी पुरूष सदस्यों को देवता ने मदिर कमेटी का कार्यकारिणी सदस्य चुना।
महिला कमेटी में माया देवी को प्रधान, स्नेहा को उप प्रधान भड्यार से सुमन को सचिव, कल्पना कुमारी को लेखाकार चुना गया। उपस्थित सभी महिलाओं को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। पहली बार चुनी गई महिला कमेटी संपूर्ण मंदिर कमेटी का आडिट भी देखेगी। आने वाले रविवार को नई मंदिर कमेटी अपना कार्यभार संभालेगी।
Discussion about this post