हिमाचल दस्तक। स्वारघाट
देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि स्वर्ण समाज मोर्चा का संयुक्त अधिवेशन स्वारघाट में 3 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और मदन सिंह ठाकुर होंगे।
यह जानकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री जगदीप सिंह ठाकुर ने स्वारघाट में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा की अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य आरक्षण के खिलाफ जंग तथा प्रदेश सरकार पर स्वर्ण आयोग का गठन के लिए दबाव बनाना है। उन्होंने कहा कि महज 10 साल के लिए लागू किए गए आरक्षण को आज 6 दशकों के बाद भी हम झेलने पर विवश हैं।
सबसे बड़ी बात यह भी है कि प्रदेश में अब तक 70 फीसदी वाले स्वर्ण समाज ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन किसी भी पार्टी की सरकार ने स्वर्ण समाज के बारे में नहीं सोचा है। मात्र एक स्वर्ण आयोग के लिए हमें लड़ाई लड़नी पड़ रही जो बड़ी शर्म की बात है। आरक्षण का दंश झेल रही हमारी भावी पीढ़ी 90 से 99 फीसदी अंक लेकर भी पीछे रह जाती है।