राजेंद्र ठाकुर। स्वारघाट
सात लाख रुपए की लागत से गरा गांव की संपर्क सडक़ का विस्तारीकरण किया जाएगा फिर इस पक्का भी किया जाएगा, ताकि गांव के लोगों को हर मौसम में सडक़ सुविधा मिलती रहे।
यह बात आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने ग्राम पंचायत री के तहत मुख्य मार्ग चंडीगढ़ मनाली से गांव गरा को जोडऩे वाली संपर्क सडक़ पर सात लाख रुपए से होने वाले विस्तारीकरण कार्य का भूमि पूजन करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत अनेक गांव को सडक़ों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने उपमंडल स्वारघाट मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट को स्तरोनत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने पर प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के इस चार साल के कार्यकाल में नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र को कई नई सौगातें मिली है तथा साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित किए है।
इस अवसर पर उनके साथ नैनादेवी भाजपा मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष बाल कृष्ण ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मान सिंह धीमान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव कल्पना शर्मा, ब्लॉक समिति सदस्य की पूर्व अध्यक्ष हेमा देवी, पंचायत समिति सदस्य संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।