गंगा राम राजी को दूसरा और रणी राम गढवाली को तीसरा पुरस्कार
शिमला। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी की हिंदी त्रैमासिक शोध पत्रिका सोमसी कहानी प्रतियोगिता में डॉ. देवकन्या ठाकुर की हिंदी कहानी ‘मोहरा’ को सर्वप्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में गंगा राम राजी की कहानी ‘वीक सिग्नल’ को द्वितीय व रणी राम गढवाली की कहानी को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
सोमसी हिंदी कहानी प्रतियोगिता के लिए 27 कहानियां प्राप्त हुई थीं। श्रीनिवास जोशी, सुदर्शन वषिष्ठ और बद्री सिंह भाटिया द्वारा इन कहानियों की बतौर निर्णायक समीक्षा की गई और तीनों निर्णायकों द्वारा प्रदत्त अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों का चयन किया गया। अकादमी सचिव डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि यह कहानी प्रतियोगिता अकादमी की ओर से पहली बार आयोजित की गई है। इन चयनित कहानियों को क्रमश: 5100, 2100, 1100 रुपये की राशि पुरस्कार में प्रदान की जाएगी। पुरस्कारों का वितरण अकादमी के किसी आगामी साहित्यिक आयोजन में किया जाएगा। यह जानकारी अनुसंधान अधिकारी गिरिजा शर्मा ने दी।