धर्मशाला। धर्मशाला में सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार बस अड्डा धर्मशाला के नीचे सड़क से एक पंजाब रोडवेज बस की ब्रेक फेल होने के कारण ये बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। गनीमत ये रही कि साथ सटी प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां इस बस की चपेट में नहीं आई।

सुबह सात बजे पंजाब रोडवेज की एक खाली बस जब एचआरटीसी वर्कशॉप की ओर जा रही थी तो बस की ब्रेक न लगने के कारण बस सड़क से लुढ़क गई। जहां बस हादसे का शिकार हुई सड़क के नीचे ही प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां थीं। घटना के दौरान कई परिवार सोए हुए थे तथा खास कर बच्चे निंद में थे। बस के हादसे का शिकार होने की आवाज सुनने के बाद आनन-फानन में प्रवासी मजदूरों ने सबको जगाया तथा हादसे की सूचना लोगों को दी।








