धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत एक हादसे में एक कार के परखच्चे उड़ गए जबकि इसमें सवार दो लोगों को घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला के तहत शीला चौक में निरंकारी भवन के पास एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में आई तथा अनियंत्रित होकर एक बन्द दुकान के पिल्लर के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं एवं गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। हादसे में दुकान के पिल्लर का भी नुकसान हुआ है।

हादसे में गाड़ी में सवार चालक समेत दो लोगों को चोटें लगी है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत वाहन में डालकर डालकर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है। उधर इसके बाद दुकान के मालिक तथा वाहन में सवार लोगों के बीच आपस में रजामंदी के बाद में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।







