धुरंधर 2-द रिवेंज अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को 26 दिन पूरे हो चुके हैं, फिर भी ये नई फिल्मों को चकमा देते हुए आगे निकल गई।

चौथे हफ्ते भी अच्छा रहा प्रदर्शन
आदित्य धर की धुरंधर 2 ने चौथे हफ्ते भी अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म का जोर अभी भी कम नहीं हुआ। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने 26वें दिन लगभग 5.20 रुपये करोड़ का नेट कलेक्शन किया। यह किसी भी हिंदी फिल्म के लिए चौथे सोमवार का तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है।
धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने अब तक भारत में 1084 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा दिखाता है लोग अभी भी फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अब तक वैश्विक स्तर पर 1700 करोड़ की कमाई की है, जो पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है।










