अंब। उपमंडल अंब के तहत दिलवां में दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक कार सवार में सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा, पोता व पोती जख्मी हुए हैं।

मृतक व्यक्ति की पहचान राजिंद्र प्रशाद पुत्र बाबू राम निवासी नकड़ोह, जिला ऊना के रूप में हुई है। घायलों में पिता, पुत्र व पुत्री का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद अंब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नकडोह निवासी गौरव जसवाल शुक्रवार सुबह अपने पिता राजिंद्र प्रशाद को दवाई लेने के लिए कार में ऊना जा रहा था। इस दौरान गौरव के 10 वर्षीय बेटी अनवी जसवाल व 7 वर्ष का आरव जसवाल भी साथ में चल पड़े। दिलवां पहुंचने पर सामने से आ रही एक हरियाणा नंबर की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार था कि दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं हादसे में गौरव जसवाल, राजिंद्र प्रशाद, अनवी व आरव चारों जख्मी हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर राजिंद्र प्रशाद की मौत हो गई। वहीं तीनों का इलाज करवाया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद अंब पुलिस घटनास्थल के साथ-साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने घायल कार चालक गौरव की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।








