ललित ठाकुर। पधर
उपमंडल पधर में वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर भाजपा मंडल द्रंग ने मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार की अध्यक्षता में पधर अस्पताल में दाखिल मरीजों को फल बांटे और उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
द्रंग मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान गरीबों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर द्रंग मंडल भाजपा ने में एक बैठक अपने कार्यालय पधर में भी आयोजित की।
इसमें द्रंग मंडल भाजपा के अध्यक्ष दलीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशल व प्रगतिशील नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है।
इस मौके पर पार्टी के द्रंग मंडल भाजपा के अध्यक्ष दलीप कुमार, महामंत्री द्रंग मंडल संजय कुमार, जिला परिषद कुन्नू वार्ड के सूरज प्रकाश, युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र कुमार, हरीश ठाकुर, ललित सोनी, कर्ण सिंह, प्रेम सिंह, प्रधान सियून पंचायत पदम सिंह, आईटी विभाग सदस्य सुरजीत सिंह उर्फ शिवा, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य गोपाल ठाकुर, राजकुमार, विपन कुमार, महेंद्र सिंह, चैना राम सहित द्रंग मंडल भाजपा के 30 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।