राहुल गौतम। हरोली
पेट्रोल-डीजल व अन्य जरूरी वस्तुओं के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह की अगुवाई में जिलाभर में रोष प्रदर्शन किए गए।
कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन पेट्रोल पंपों पर जाकर केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए किया। जिलाध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने ऊना गगरेट मुख्य मार्ग के गांव नगनोली में पेट्रोल पंप पर जाकर अपना रोष जताया।
वहीं घालूवाल में हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया।
राणा रणजीत सिंह ने कहा कि कोविड नियमों की पालना करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार ने केंद्र में सत्ता संभाली है, तभी से महंगाई की मार आम जनता पर पड़ रही है।