ऊना:
नीच जाति का ताना मारकर ससुराल पक्ष के लोग बहू को घर के अंदर घुसने नहीं दे रहे। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ की 24 वर्षीय विवाहिता ने महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में नंगल के एक युवक ने इसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवक शादी से मुकर गया। पीडि़ता ने उस समय पुलिस के पास केस दर्ज करवाना चाहा, तो डर के मारे इन्होंने गुरुद्वारा में इन दोनों की शादी करवा दी।
शादी के बाद जब अपने पति संग ससुराल पहुंची तो उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे नीच जाति का ताना देकर घर में घुसने नहीं दिया। इसकी वजह से पति-पत्नी को पशुशाला में रहने को मजबूर होना पड़ा। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि ससुराल पक्ष इसे दहेज के लिए प्रताडि़त करता है। ऐसा विवाहिता का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में मामला 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी।
उचित कार्रवाई होगी
डीआईजी नॉर्थ जोन संतोष पटियाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ऊना को निर्देश दिए हैं कि महिला की शिकायत पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए और तथ्यों के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून कार्रवाई होगी।