नरेंद्र शर्मा मंडी।
रूस से घर लौट कर आया एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह डॉक्टर 26 जुलाई को मंडी लौटा था, जिसके बाद से वह एक होटल में क्वारंटाइन था। रविवार को उसका सैंपल लिया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। यह व्यक्ति जिला के गांव दोहली चुहरड सुंदरनगर का रहने वाला है। जिला में कोरोना पॉजिटिव आने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बाहरी राज्यों व विदेश से आने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं जिससे भी कोरोना पॉजिटिव केस बढ़े हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ मंडी डॉ. देवेेंद्र शर्मा ने की है।